Crime Control Update: बिहार में अपराधियों पर सख्ती, 4 महीने में 453 को उम्रकैद

 बिहार में जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच 7624 अपराधियों को सजा दिलाई गई। 453 को उम्रकैद, 253 को 10 साल या अधिक की सजा मिली। साइबर अपराध पर भी बड़ी कार्रवाई।


Crime Control Update पटना: बिहार में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें सजा दिलाने की प्रक्रिया में तेजी आई है। राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच कुल 7 हजार 624 अपराधियों को सजा दिलाई गई है। इनमें 453 अभियुक्तों को आजीवन कारावास तथा 253 अपराधियों को 10 वर्ष या उससे अधिक की सजा सुनाई गई है। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में एडीजी (मुख्यालय) सुनील कुमार ने दी।

Crime Control Update:हत्या, लूट और पॉक्सो मामलों में बढ़ी सजा की दर

एडीजी ने बताया कि आर्म्स एक्ट के 252 मामलों में 318 अपराधियों, हत्या के 213 मामलों में 508 अभियुक्तों, डकैती के 17 मामलों में 34 अपराधियों, लूट के 59 मामलों में 66 तथा अपहरण के 51 मामलों में 62 अपराधियों को सजा दिलाई गई है। वहीं पॉक्सो और दुष्कर्म के 218 मामलों में 267 अभियुक्तों को दोषी ठहराया गया। फरवरी महीने में दो अपराधियों को फांसी की सजा भी सुनाई गई।

इसके अलावा 10 वर्ष से कम सजा पाने वाले अपराधियों की संख्या 651 रही, जबकि दो वर्ष से कम सजा पाने वालों की संख्या 981 दर्ज की गई। जुर्माना या बंदपत्र के आधार पर छोड़े गए अभियुक्तों की संख्या 68 हजार 284 बताई गई।

Crime Control Update:5 जिलों में बनेगा एसपी ग्रामीण का नया पद

प्रेस वार्ता में एडीजी (विधि-व्यवस्था) सुधांशु कुमार ने बताया कि मोतिहारी, समस्तीपुर, वैशाली, सीवान और मधुबनी में एसपी (ग्रामीण) के पद का सृजन किया गया है। उनका कहना था कि इससे विधि-व्यवस्था संचालन और कांडों के निष्पादन में तेजी आएगी।


Key Highlights:

बिहार में 4 महीने में 7624 अपराधियों को सजा

453 अभियुक्तों को उम्रकैद और 253 को 10 साल से अधिक की सजा

पॉक्सो और रेप मामलों में 267 दोषियों को सजा

साइबर अपराध से जुड़े 1200 म्यूल बैंक खाते बंद

‘साइबर प्रहार 2.0’ के तहत हजारों मोबाइल नंबर और IMEI ब्लॉक


Crime Control Update:साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, 1200 म्यूल खाते बंद

आईजी (साइबर) रणजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ राज्यभर में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। बिहार देश में ऑनलाइन शिकायत और एफआईआर दर्ज करने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराध में उपयोग किए जा रहे 1200 म्यूल बैंक खातों को चिन्हित कर बंद कराया गया है। इन मामलों में 122 एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के दौरान 5 बैंक कर्मियों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

राज्य में अब तक 199 करोड़ रुपये की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। इनमें से 51 करोड़ 84 लाख रुपये की राशि होल्ड कराई जा चुकी है, जो कुल राशि का लगभग 26.04 प्रतिशत है।

Crime Control Update:साइबर हेल्पलाइन 1930 पर बढ़ीं शिकायतें

साइबर हेल्पलाइन 1930 पर आने वाली कॉल की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुई है। फरवरी तक प्रतिदिन औसतन 5500 कॉल आती थीं, जो अब बढ़कर 8100 कॉल प्रतिदिन हो गई हैं। जनवरी से अप्रैल तक 9 लाख से अधिक कॉल का जवाब दिया गया, जो कुल कॉल का 99 प्रतिशत है।

साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ‘साइबर प्रहार 2.0’ अभियान के तहत 4 हजार 147 मोबाइल नंबर और 638 मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर ब्लॉक किए गए हैं। इसके अलावा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम सक्रिय कराने वाले 162 पीओएस एजेंटों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की गई है।

 

Highlights

Saffrn

Trending News

Digital Farming Mission: बिहार में गांव-गांव तैयार होंगे ‘डिजिटल कृषि योद्धा’,...

 बिहार सरकार गांव स्तर पर ‘डिजिटल कृषि योद्धा’ तैयार करेगी। किसानों को बिहार कृषि ऐप के जरिए मौसम, बाजार भाव, उर्वरक और सरकारी योजनाओं...

Bihar Health System Monitoring: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कंट्रोल सेंटर से...

 बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कमांड कंट्रोल सेंटर से जिला अस्पतालों की लाइव मॉनिटरिंग की। मरीजों ने अस्पतालों की सुविधाओं और इलाज...

डिजिटल क्रांति से सशक्त होगा बिहार का किसान, ‘बिहारी डिजिटल कृषि...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज कृषि भवन पटना में 'बिहार कृषि ऐप' की व्यापक समीक्षा...

किस गांव में कौन-सी शिकायत लंबित? अब सब दिखेगा डैशबोर्ड पर

पटना : ग्रामीण विकास विभाग ने संचालित अपनी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और पारदर्शिता अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने...

‘एक साल में 10 लाख महिलाओं का भरोसा बनी पिंक बस’

पटना : राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल 'पिंक बस' को शुरू हुए एक वर्ष पूरे हो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img