Advertisment

Digital Farming Mission: बिहार में गांव-गांव तैयार होंगे ‘डिजिटल कृषि योद्धा’, मोबाइल पर मिलेगी खेती की हर जानकारी

 बिहार सरकार गांव स्तर पर ‘डिजिटल कृषि योद्धा’ तैयार करेगी। किसानों को बिहार कृषि ऐप के जरिए मौसम, बाजार भाव, उर्वरक और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी।


Digital Farming Missionपटना: बिहार में खेती को तकनीक से जोड़ने और किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार अब पंचायत से लेकर जिला स्तर तक युवाओं को प्रशिक्षित कर “बिहारी डिजिटल कृषि योद्धा” तैयार करेगी। ये प्रशिक्षित युवा किसानों को बिहार कृषि ऐप के उपयोग के लिए जागरूक करेंगे और गांव-गांव डिजिटल खेती की जानकारी पहुंचाएंगे।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कृषि भवन, पटना में आयोजित बिहार कृषि ऐप समीक्षा बैठक में कहा कि डिजिटल कृषि योद्धा बिहार की खेती की तस्वीर बदलेंगे और किसानों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाएंगे।

Digital Farming Mission: स्थानीय भाषाओं में मिलेगा बिहार कृषि ऐप

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिहार कृषि ऐप अब हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ मगही, भोजपुरी, अंगिका और बज्जिका भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को ऐप का उपयोग करने में आसानी होगी।

उन्होंने बताया कि सर्वाधिक किसान पंजीकरण कराने वाले शीर्ष 5 जिलों, 5 प्रखंडों और 5 पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागीय कर्मियों और डिजिटल कृषि योद्धाओं को भी पुरस्कार दिए जाएंगे।


Key Highlights:

  • बिहार में पंचायत स्तर पर तैयार होंगे डिजिटल कृषि योद्धा

  • किसानों को स्थानीय भाषाओं में मिलेगा बिहार कृषि ऐप

  • ऐप से मौसम, बाजार भाव और उर्वरक की जानकारी उपलब्ध

  • 11.50 लाख किसान पहले से ऐप से जुड़े

  • वर्ष 2026 के अंत तक 80 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य


Digital Farming Mission: किसानों को मोबाइल पर मिलेगी खेती की हर जानकारी

बिहार कृषि ऐप के माध्यम से किसानों को खेती से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रही हैं। इसमें उर्वरक की उपलब्धता की रियल टाइम जानकारी, सरकारी योजनाओं का एकल विंडो इंटरफेस, किसान पासबुक, बाजार भाव, मौसम अलर्ट, पौधा संरक्षण सलाह और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

इसके अलावा ऐप में पीएम एआई आधारित चैटबॉट और बिहार कृषि ऐप के जरिए बिहार कृषि रेडियो सुनने की सुविधा भी दी जा रही है।

Digital Farming Mission: 80 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

कृषि मंत्री ने बताया कि फिलहाल बिहार कृषि ऐप पर करीब 11.50 लाख किसान पंजीकृत हैं। राज्य सरकार ने इस वर्ष के अंत तक 80 लाख किसानों को इस डिजिटल मंच से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

राज्यभर के कृषि कार्यालयों में ऐप के प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग, पोस्टर और बैनर लगाए जाएंगे। वहीं बामेती द्वारा आयोजित सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में किसानों को ऐप की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

बैठक में कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, विशेष सचिव बीरेन्द्र प्रसाद यादव, कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव और उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...