‘Criminal मस्त, पुलिस पस्त’, फायरिंग से दहला पटना

पटना: राजधानी पटना में अपराधी मस्त हो कर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं तो अपराधियों पर लगाम लगाने में पुलिस पस्त है। पुलिस एक मामला सुलझा भी नहीं पाती है तब तक अपराधी दूसरी तीसरी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। एक बार फिर राजधानी पटना गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। मामला राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जकियारपुर की है जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने रंजू यादव नामक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। लोगों ने बताया कि अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की जिसमें दो गोली रंजू यादव पर और एक गोली उसकी कार पर चलाई और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है। फ़िलहाल फायरिंग की घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

स्थानीय दुकानदार ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे के करीब एक बाइक सवार हेलमेट पहने दो अपराधी पहुंचे और ताबड़तोड़ फिरंग करने लगे। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग जान बचाने के लिए इधर उधर छुपने लगे। इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग की और फिर बाइक से फरार हो गये।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    अनंत चुतर्दशी के अवसर पर Nawada के मंदिरों में उमड़ी भीड़

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Criminal Criminal Criminal

Criminal

Saffrn

Trending News

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनने पर बथुआरा पंचायत में जश्न, मुखिया...

सीतामढ़ी : शिक्षा जब संकल्प बनती है तो सदियों पुरानी कुरीतियां और पिछड़ापन घुटने टेक देते हैं। इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है सीतामढ़ी...

पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था को चोरों ने पूरी तरह किया ध्वस्त, एक...

मोकामा : मोकामा नगर में पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था को चोरों ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। पिछले एक माह में ही चोरी की...

Amba Prasad ने विष्णुगढ़ घटना को लेकर राज्यपाल से की मुलाकात,...

Ranchi: हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ में विगत दिनों पूर्व हुई विभत्स घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद हजारीबाग जिला एवं पुलिस प्रशासन...

खैनी दुकान पर छापेमारी, 62 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी : गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार...

Ranchi में 5 करोड़ की लागत से होगा इंडोर स्टेडियम का...

Ranchi: झारखंड में निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब वार्ड पार्षद और मेयर अपने-अपने क्षेत्रों में काम करने में जुट गए हैं। राजधानी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img