पटना: राजधानी पटना में नए डीजीपी के पदभार ग्रहण करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने की बात की जा रही है लेकिन राजधानी पटना में अब चोरों ने भी पुलिस को खुली चुनौती दी है। चोरों ने नए डीजीपी के सारे दावे को ठेंगा दिखा कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयातांड पुल के समीप की है जहां चोरों ने एक दवा दुकान में चोरी की।
बताया जा रहा है कि 6 से सात की संख्या में पहुंचे चोरों ने शटर को टेढ़ा कर दुकान में घुसे और करीब 25 हजार रूपये नकद समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरी की घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह में मिली जब उनके एक कर्मी सुबह में दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान की स्थिति देख सन्न रह गया। मामले की सूचना पर कंकड़बाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने कई अन्य इलाकों में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- दो दिवसीय Bihar Business Connect 2024 की हुई शुरुआत, उद्योग मंत्री ने कहा…
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
DGP DGP
DGP DGP
Highlights







