दो दिवसीय Bihar Business Connect 2024 की हुई शुरुआत, उद्योग मंत्री ने कहा…

पटना: राजधानी पटना के ज्ञान भवन में बिहार बिज़नस कनेक्ट 2024 का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया। बिहार बिज़नस कनेक्ट 2024 में 80 देशों के कई बड़े निवेशक भाग ले रहे हैं। इस दौरान निवेशकों को बिहार में उद्योग के लिए सुलभ अवसर और राज्य में निवेश के राज्य सरकार की नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है।

बिज़नस कनेक्ट में निवेशकों ने भी राज्य सरकार को अपने तरफ से कई सलाह दिए। मामले में बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि उद्योग विभाग की पूरी टीम ने लगातार मेहनत कर बिहार को इस स्तर तक पहुँचाया है। हमने देश और दुनिया को यह दिखा रहे हैं कि बिहार में कितना बदलाव हुआ है, अब बिहार निवेश के लिए तैयार है। जो लोग अब तक बिहार नहीं आये थे लेकिन उन्होंने बिहार के बारे में एक सोच बना बैठे थे अब वे भी बिहार आ रहे हैं। बिहार के प्रति उनकी जिज्ञासा बढ़ रही है, निवेश के लिए वे इक्षुक हो रहे हैं।

बिहार में बड़ा मार्किट हैं। बिहार में अब बहुत ही सकरात्मक रिजल्ट आ रहा है। कल जब समापन होगा तब हम आपको बताएँगे कि कितनी कंपनी इन्वेस्ट के लिए तैयार हुए हैं। पिछले वर्ष के बिज़नस कनेक्ट में साइन एमओयू के सवाल पर उद्योग मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष जितनी कंपनियों ने एमओयू साइन किया था उसमें से 76 प्रतिशत का कार्य प्रगति पर है। अब आपको गर्व होगा कि बिहार में उद्योग में कितना विकास हो रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Kejriwal ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, कहा ‘भाजपा के इस बात पर करें विचार…’

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Business Connect Bihar Business Connect Bihar Business Connect

Bihar Business Connect

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...