Patna सिटी में भाजपा नेता के घर पर अपराधियों ने की गोलीबारी

पटना सिटी : पटना सिटी के मेहंदीगंज में अपराधियों ने मंगलवार की देर रात भाजपा नेता नवल किशोर साहनी के घर पर चढ़कर गोलीबारी की। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भाजपा नेता नवल किशोर साहनी ने इसकी सूचना मेहंदीगंज थाने को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में मेहंदीगंज थाना प्रभारी ने घटना में अपनी अनभिज्ञता जताई है। घटना के बाद पूरे परिवार दहशत की माहौल में जीने को मजबूर हैं।

घटना की जानकारी देते हुए भाजपा नेता नवल किशोर साहनी ने बताया कि वह 1995 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में पटना के संगठन जिला मंत्री हैं। नवल किशोर साहनी ने बताया कि मंगलवार की रात जब वह पूरे परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी क्रम में रात्रि लगभग 10 बजे के आसपास मोटरसाइकिल से कुछ अपराधी उनके घर के नजदीक पहुंचे और घर के पास गोली चल दी। गोली उनके घर के छज्जे से लगी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल से दो की संख्या में अपराधी आए थे। नवल किशोर ने बताया कि रात्रि के वक्त इसकी सूचना मेहंदी गंज थाने को दी गई थी। इसके बाद मेहंदी गंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की है। गोलीबारी के कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img