अपराधियों ने स्कूल जा रहे शिक्षक को गोली मारकर की हत्या

दरभंगा : दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे एक सरकारी शिक्षक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक शिक्षक की पहचान कुशेश्वरस्थान पूर्वी उत्क्रमित उच्च विद्यालय अदलपुर के शिक्षक रामाश्रय यादव के रूप में कई गई है। अपराधियों ने शिक्षक के छाती पर गोली मारकर हत्या कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। हत्या की सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह मृत शिक्षक अपने बहेड़ा गांव से अपने स्कूल बुलेट से का रहे थे। इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने घेरकर सहायक शिक्षक रामाश्रय यादव को गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। हत्या की खबर से शिक्षकों पुलिस प्रशासन के प्रति स्थानीय लोगों का आक्रोश देखा जा रहा है।

यह भी देखें :

वहीं इस घटना के बड़े में शिक्षिका ने बताया कि हम लोग स्कूल जा रहे थे। इस समय अज्ञात लोगों ने गाड़ी रोकने को कहा और रोकने के पर कहा कि आप लोग स्कूल जा रहे हैं। गाड़ी का पेपर चेक करने के लिए मांगने लगा जैसे शिक्षक अपने बैग से पेपर निकालने लगे। इस वक्त अपराधी ने उनके छाती पर गोली मार दिया और जैसे वह गिर पड़े। अपराधी ने सिर पर भी गोली मार दिया और बड़गांव की ओर भाग निकला।

यह भी पढ़े : सनकी पति ने की पत्नी के आशिक की हत्या, शव को जमीन में दफनाया

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img