Purnea में अपराधियों ने मवेशी व्यापारी को गोली मारकर लूटे पैसे

218
Purnea
Purnea में अपराधियों ने मवेशी व्यापारी को गोली मारकर लूटे पैसे
Advertisment

पूर्णिया: पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र के जयरामपुर के समीप बेखौफ बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर मवेशी व्यापारी बहादुर यादव को गोली मार दी। व्यापारी के कमर में गोली लगने से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश व्यापारी से 55 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।

Advertisment

मवेशी व्यापारी की पहचान बनमनखी थाना क्षेत्र के हनुमाननगर के निवासी बहादुर यादव के रूप में हुई जो घर से सिंहेश्वरहाट मवेशी खरीदने के लिए निकले थे। इसी दौरान जयरामपुर गांव के समीप बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने उनकी पिकअप वैन को ओवरटेक कर रोककर वारदात को अंजाम दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और व्यापारी के साथियों की मदद से उन्हें गंभीर अवस्था में पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के दौरान पिकअप वैन में व्यापारी के साथ ड्राइवर और एक अन्य साथी भी मौजूद थे। बदमाशों के द्वारा सभी लोगों की तलाशी ली गई, किसी के पास कुछ बरामद नहीं हुआ। बदमाश व्यापारी के पास से 55 हजार रुपए लूटकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया सांसद पप्पू यादव घायल से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर घायल का हाल-चाल जाना और पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकीनगर थाना पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल व्यापारी और उनके साथियों के बयान दर्ज किया है जिसके आधार पर लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें-  अंग्रेज चले गए ‘Divide and Rule’ इन लोगों के पास छोड़ गए, NDA ने तेजस्वी यादव पर….

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Purnea Purnea Purnea

Purnea

Advertisement