पूर्णियां एयरपोर्ट ने बनाया रिकार्ड, 88 दिनों में दरभंगा को पछाड़ा

पूर्णियां एयरपोर्ट ने बनाया रिकार्ड, 88 दिनों में दरभंगा को पछाड़ा

22Scope News Desk :  बिहार का पूर्णियां एयरपोर्ट एक बार फिर सुर्खियों में है। मामला 88 दिनों में 50 हजार यात्रियों ने उड़ान भर कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

नरेन्द्र मोदी ने 15 सितंबर को किया था उदघाटन

एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में हर्ष जताते हुये कहा कि पूर्णियां हवाई अड्डा के लिये यह अभूतपूर्व उपलब्धि घोषित किया है। गौरतलब हो कि एयरपोर्ट की बढ़ती मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 सितंबर 2025 को टर्मिनल भवन का उदघाटन किया था। सितंबर में यात्रियों की संख्या 2718 से बढ़कर 32000 से ज्यादा हो गई है।

वर्तमान में इस एयरपोर्ट से परिचालन की संख्या प्रतिदिन 10 है, जबकि शुरूआत में 300 यात्रियों को सेवा प्रदान कर रहा था। अंतरिम टर्मिनल भवन में स्टार एयर और इंडिगो द्वारा अहमदाबाद और कोलकाता के उड़ान हेतु परिचालन की शुरूआत की गई थी। मांग ज्यादा बढ़ने पर नई दिल्ली और हैदराबाद के लिये भी सेवा शुरू कर दी गई है।

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुये विस्तारिकरण का कम जारी 

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुये हवाईअड्डे के विस्तारिकरण का काम जारी है। जिसके तहत पांच विमानों के एक साथ पार्किग की व्यवस्था की जा रही है। वर्तमान टर्मिनल भवन के पास ही 30000 वर्ग मीटर के नये टर्मिनल भवन का निर्माण हो रहा है। यात्रियों के सुरक्षा मानकों के तहत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया सुरक्षित हवाई यात्रा परिचालन के लिये निरंतर कार्यरत है।

ये भी पढे :  Bihar Special Bus : दिव्यांगों के लिये चलेगी स्पेशल बस, मिलेगी ये सुविधायें

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...