पूर्णिया एयरपोर्ट : जोगबनी मार्ग पर 2 बसों का नियमित संचालन प्रारंभ

पटना : बिहार सरकार के निर्देशानुसार पूर्णिया हवाईअड्डे की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए परिवहन विभाग बिहार द्वारा नेपाल सीमा क्षेत्र एवं सीमांचल के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए पूर्णिया एयरपोर्ट से जोगबनी के बीच बस सेवा प्रारंभ की गई है। इस पहल का उद्देश्य नेपाल एवं सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को हवाई यात्रा के लिए बेहतर, सुलभ एवं सुविधाजनक सतही परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। गत 18 फरवरी से पूर्णिया एयरपोर्ट जोगबनी मार्ग पर दो बसों का नियमित संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। इसी मार्ग पर दो और बस सेवाएं शीघ्र शुरू की जाएंगी, जिनके लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पूर्णिया में ऑनलाइन परमिट आवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है और परमिट प्राप्त होते ही अतिरिक्त बसों का संचालन आरंभ कर दिया जाएगा।

यह पहल सीमांचल एवं नेपाल के यात्रियों को देश के अन्य भागों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है – सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे

सिविल विमानन विभाग के सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे ने बताया कि यह पहल सीमांचल एवं नेपाल के यात्रियों को देश के अन्य भागों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट को अधिक लोकप्रिय बनाने व यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाया जाएगा। यह पहल न केवल पूर्णिया एयरपोर्ट के उपयोग को बढ़ावा देगी, बल्कि सीमांचल एवं नेपाल क्षेत्र के सामाजिक‑आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा व्यापार, पर्यटन और निवेश के नए अवसरों के द्वार खोलेगी।

पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए निर्धारित समयानुसार, बस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है

वर्तमान में संचालित बस सेवाओं के माध्यम से पूर्णिया एयरपोर्ट से जोगबनी व जोगबनी से पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए निर्धारित समयानुसार, बस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आने‑जाने वाले विमान यात्रियों के लिए समयबद्ध, सुरक्षित एवं सहज परिवहन सुनिश्चित हो सके। इन बस सेवाओं के संचालन से अररिया, फारबिसगंज एवं जोगबनी सहित सीमांचल के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा और हवाई यात्रा उनकी पहुंच में और अधिक सुगम हो जाएगी।

Purnea Airport 22Scope News

पूर्णिया एयरपोर्ट से वर्तमान में देश के प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई सेवाएं उपलब्ध हैं

पूर्णिया एयरपोर्ट से वर्तमान में देश के प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनमें कोलकाता के लिए प्रतिदिन दो उड़ानों का संचालन तथा दिल्ली, हैदराबाद एवं अहमदाबाद के लिए नियमित सीधी उड़ानें शामिल हैं। इन सेवाओं के चलते पूर्णिया एयरपोर्ट सीमांचल एवं नेपाल क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण हवाई प्रवेश द्वार के रूप में तेजी से उभर रहा है।

पूर्णिया एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को लेकर अत्यंत सक्रिय व दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाया गया है

पूर्णिया एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को लेकर अत्यंत सक्रिय एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाया गया है। यह पहल बिहार सरकार की उस परिकल्पना के अनुरूप है, जिसके तहत क्षेत्रीय हवाई अड्डों को प्रभावी सड़क परिवहन नेटवर्क से जोड़कर यात्रियों की संख्या में वृद्धि तथा क्षेत्रीय आर्थिक‑सामाजिक विकास को नई गति प्रदान की जा सके।

पूर्णिया एयरपोर्ट पर उड़ानों का समय

पूर्णिया एयरपोर्ट पर वर्तमान में विमानों के आगमन एवं प्रस्थान का समय निम्नानुसार है

Arrival – 08:45 AM, 11:20 AM, 12:30 PM, 12:50 PM, 14:25 PM

Departure – 09:30 AM, 12:00 PM, 13:10 PM, 13:50 PM, 15:25 PM

बस सेवा का विस्तृत विवरण

पूर्णिया एयरपोर्ट से जोगबनी मार्ग पर दिनांक 18.02.2026 से दो बसों का परिचालन किया जा रहा है।

जो निम्न प्रकार है

Purnea Airport to Jogbani Bus Service

बस रजिस्ट्रेशन संख्या BR01PH3569 – प्रस्थान समय 9:45 AM

बस रजिस्ट्रेशन संख्या BR01PH4371 – प्रस्थान समय 2:45 PM

Jogbani to Purnea Airport Bus Service

बस रजिस्ट्रेशन संख्या BR01PH4371 – प्रस्थान समय 6:30 AM

बस रजिस्ट्रेशन संख्या BR01PH3569 – प्रस्थान समय 2:30 PM

यह भी पढ़े : मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की ‘नार्थ कोयल जलाशय’ और ‘मंडई वीयर’ परियोजनाओं की समीक्षा…

Highlights

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img