अपराधियों ने स्वर्ण व्यापारी को मारी गोली, लोगों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

सिवान : बिहार के सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र के सोना टोली के पास अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यापारी को गोली मार दी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्वर्ण व्यवसाय शुभम सोनी अपने दरवाजे पर खड़ा था। तभी कुछ बाइक सवार अपराधियों ने आकर शुभम सोनी के ऊपर अंधाधुंध गोली फायर करने लगे। स्वर्ण व्यापारी घटनास्थल से किसी तरह भागने की कोशिश की लेकिन एक गोली उनके कंधे को छूते हुए निकल गई। बताया जा रहा है कि वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Goal 5 22Scope News

मोहल्ले वालों प्रशासन से नाराज हैं, कहा- SP-SDM केवल करते हैं खानापूर्ति

आपको बता दें कि लोगों ने स्वर्ण व्यापारी शुभम सोनी को आनन-फानन में सिवान के सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद नगर थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अपराधियों की पहचान करने में जुट चुकी है। वहीं शुभम सोनी को गोली लगने से मोहल्ले वालों पुलिस प्रशासन पर काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सिवान के एसपी और एसडीएम केवल खानापूर्ति करते हैं। जिसकी वजह से सिवान में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है और पुलिस बढ़ते हुए अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रही है।

यह भी पढ़े : लोडेड देशी कट्टा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

यह भी देखें :

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!