लोडेड देशी कट्टा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

बिक्रम : बिक्रम थाना की पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बता दें कि रविवार की दोपहर दो बजे इसकी जानकारी देते हुए पालीगंज डीएसपी-2 उमेश्वर चौधरी ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है।

मोरियावां गांव में हनुमान मंदिर के पास अपराधी तत्व के लोग बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं – DSP-2 उमेश्वर चौधरी

उन्होने कहा की पुलिस को गुप्त सुचना मिली की मोरियावा गांव में हनुमान मंदिर के पास अपराधी तत्व के लोग बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस पहुंची तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। हालांकि पुलिस ने भाग रहें व्यक्ति को दौड़कर पकड़ा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास एक लोडेड देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किया। पकड़े व्यक्ति की पहचान बिक्रम थाना क्षेत्र के मोरियावां गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ नुन्नू सिंह का पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े : Patna एयरपोर्ट के निर्माणाधीन टर्मिनल में पाइप से मिली महिला की लाश, एक्शन में पुलिस

यह भी देखें :

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

पूर्व वित्त मंत्री Rameshwar Oraon को ED का समन, बेटे रोहित...

 झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को ईडी ने योगेंद्र तिवारी से जुड़े कथित शराब घोटाला मामले में...

Jharkhand Train News: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर,...

Jharkhand Train News: रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और आधुनिकीकरण...

Siwan Railway News: सिवान रेलवे स्टेशन पर अचानक हुई ताबड़तोड़ तलाशी,...

Siwan Railway News: यात्रियों की सुरक्षा को और मज़बूत करने और रेलवे स्टेशन परिसर में अपराधों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के लिए,...