बेगूसराय: बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाओं में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। एक बार फिर Begusarai में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की है जहां अपने घर के सामने बैठे मोहम्मद नौशाद को अपराधियों ने गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले। Begusarai Begusarai
यह भी पढ़ें – महिलाओं का सम्मान ही नहीं मांग पर कार्रवाई भी करते हैं CM नीतीश…, शराबबंदी के साथ ही…
गोली लगने की वजह से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने जख्मी को आनन फानन में अस्पताल पहुँचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना मिलने पर मटिहानी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Katihar: मासूम के जान की कीमत 8 लाख…, पंचायती में लगाई गई मासूम के जान की बोली…
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट


