Bihar Jharkhand News | Live TV

आपसी विवाद में युवक कोमल को अपराधियों ने मारी गोली

पूर्णिया : पूर्णिया के रुपौली थाना के झलारी में आपसी विवाद में एक युवक कोमल सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। युवक को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती किया गया है। जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। दरअसल, युवक के ऊपर पूर्व से ही केस दर्ज था। युवक की माने तो वह जमीन का कागजात लेने के लिए मंटू सिंह उर्फ़ अनिल सिंह के घर गया था जहां उसे थोड़ा विवाद हुआ। इसी पर मंटू सिंह ने उसके पैर में गोली मार दिया।

आपको बता दें कि कोमल कुमार सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गोलीबारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बदमाश को देखकर चौंक गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया, जहां उसका इलाज जारी है। गोली लगने के बाद कोमल कुमार सिंह ने बताया कि उसके पिता जितेंद्र प्रसाद सिंह ने मंटू सिंह को जमीन से जुड़े कुछ कागजात दिए थे। गुरुवार को वह इन्हीं कागजातों की मांग करने झलारी गांव पहुंचा था, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

यह भी देखें :

इसी दौरान मंटू सिंह ने पिस्टल निकालकर उस पर दो राउंड गोली चला दी। एक गोली उसके जींस को छूकर निकल गई, जबकि दूसरी गोली उसकी जांघ में जा लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। रूपौली थानाध्यक्ष पूजा कुमारी गुप्ता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मंटू सिंह उर्फ अनिल सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : सांसद पप्पू यादव की पहल, कैबिनेट से स्वीकृति, पूर्णिया में जल्द बनेगा मॉडल बस स्टैंड

पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Related Articles

Video thumbnail
JAC बोर्ड की परीक्षा को लेकर Hazaribagh DC की पहल, जाम परीक्षा में ना बने बाधा
04:14
Video thumbnail
JAC Board: झारखंड में आज से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू, 7 लाख से अधिक स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा
06:09
Video thumbnail
नक्सलियों के गढ़ पहुंचेगी CM Nitish की प्रगति यात्रा, करेंगे तोहफों की बरसात,अस्पताल का करेंगे...
06:16
Video thumbnail
Patna HC के फैसले पर BPSC अभ्यर्थियों की निगाहें, परीक्षा रद्द करने की मांग पर होगी सुनवाई
05:38
Video thumbnail
दिल्ली चुनाव का P इफेक्ट क्या बिहार में खिलाएगा गुल, PM क्यों आ रहे बिहार _ LIVE
27:21
Video thumbnail
68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2024-25 का राज्यपाल ने किया उद्घाटन-LIVE
01:23:50
Video thumbnail
देखिए झारखंड की दिनभर की प्रमुख खबरें। Top News। Big News। 10-02-2025
13:54
Video thumbnail
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में एग्रोटेक किसान मेला 2025 का शुभारंभ, असिस्टेंट प्रोफेसर ने बताया ..
10:34
Video thumbnail
तीन दिवसीय एग्रोटेक किसान मेला का आयोजन, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन
05:15
Video thumbnail
पूजा सिंघल पर करोड़ों के घोटाले के आरोपों को लेकर ईडी ने लगा दिया बड़ा आरोप, मायने क्या ?
10:34
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
400,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -