आपसी विवाद में युवक कोमल को अपराधियों ने मारी गोली

पूर्णिया : पूर्णिया के रुपौली थाना के झलारी में आपसी विवाद में एक युवक कोमल सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। युवक को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती किया गया है। जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। दरअसल, युवक के ऊपर पूर्व से ही केस दर्ज था। युवक की माने तो वह जमीन का कागजात लेने के लिए मंटू सिंह उर्फ़ अनिल सिंह के घर गया था जहां उसे थोड़ा विवाद हुआ। इसी पर मंटू सिंह ने उसके पैर में गोली मार दिया।

आपको बता दें कि कोमल कुमार सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गोलीबारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बदमाश को देखकर चौंक गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया, जहां उसका इलाज जारी है। गोली लगने के बाद कोमल कुमार सिंह ने बताया कि उसके पिता जितेंद्र प्रसाद सिंह ने मंटू सिंह को जमीन से जुड़े कुछ कागजात दिए थे। गुरुवार को वह इन्हीं कागजातों की मांग करने झलारी गांव पहुंचा था, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

यह भी देखें :

इसी दौरान मंटू सिंह ने पिस्टल निकालकर उस पर दो राउंड गोली चला दी। एक गोली उसके जींस को छूकर निकल गई, जबकि दूसरी गोली उसकी जांघ में जा लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। रूपौली थानाध्यक्ष पूजा कुमारी गुप्ता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मंटू सिंह उर्फ अनिल सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : सांसद पप्पू यादव की पहल, कैबिनेट से स्वीकृति, पूर्णिया में जल्द बनेगा मॉडल बस स्टैंड

पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

भारत टेक्स-2026 में बिहार ने उभरते टेक्सटाइल हब के रूप में...

दिल्ली/पटना : देश के सबसे बड़े वैश्विक टेक्सटाइल आयोजन भारत टेक्स-2026 का शुभारंभ आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में हुआ। 17 जुलाई 2026...

समुद्री जहाज पर कार्यरत थावे के युवक की मौत, परिवार में...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के थावे बाजार निवासी एक युवक सोनू कुमार गुप्ता की समुद्री जहाज पर मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार...

IndiGo Light Fare: रांची से हवाई यात्रा होगी सस्ती, दिल्ली, मुंबई...

इंडिगो का नया Light Fare 16 जुलाई से लागू। रांची से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जाने वाले यात्रियों को 300 से 800 रुपये तक...