अपराधियों ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर किया घायल, मौत

298
अपराधियों ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर किया घायल, मौत
अपराधियों ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर किया घायल, मौत
Advertisment

बेतिया : बेतिया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बागीचा रेस्टोरेंट के पास एक व्यक्ति को शुक्रवार की बीती रात अपराधियों ने चाकू मार कर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर अपर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी को उचित इलाज हेतु जीएमसीएच ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में जख्मी की मृत्यु हो गई। घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, डीआईयू टीम एवं एफएसएल टीम के द्वारा भी किया गया। शव के निरीक्षण से ज्ञात हुआ कि पेट में चाकू मारकर हत्या की गई है।

Advertisment

LN Mishra 1 22Scope News

6 जून को मृतक अपने बागीचा रेस्टोरेंट साइकिल से जा रहे थे, चाकू से गोदकर कर दी थी हत्या

आपको बता दें कि शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ में मृतक की पहचान रामदेव राम पिता स्व. अकलू राम बरबत गांव थाना मुफ्फसिल जिला पश्चिम चंपारण बेतिया के रूप में हुई। परिजनों से पूछताछ के क्रम में पता चला कि छह जून की रात्रि में मृतक बागीचा रेस्टोरेंट से अपने साइकिल से अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में कुछ अपराधकर्मी द्वारा चाकू से गोदकर जख्मी कर दिया। जिसको चिकित्सकों ने मृत्य घोषित कर दिया है। मृतक के पुत्र कृष्ण राम का कहना है कि सच बताने के लिए मेरे पिताजी की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने परिजनों के निशानदेही पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे तेजस्वी, ट्रक ने उनके काफिले की गाड़ियों में मारी टक्कर

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates