Advertisment

Ramgarh : सीसीएल सिरका कोलयरी में ग्रामीणों ने कर दिया चक्का जाम, प्रबंधन मनाने में जुटा…

Ramgarh : रामगढ़ जिले की सीसीएल सिरका कोलियरी में शनिवार सुबह ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सिरका चाणक और आसपास के ग्रामीणों ने सुबह 7 बजे से कोलियरी गेट को जाम कर दिया, जिससे खनन व उत्पादन कार्य पूरी तरह ठप हो गया। यह आंदोलन चार घंटे से भी अधिक समय तक जारी रहा। ग्रामीणों ने मुआवजा, रोजगार, प्रदूषण और पेयजल संकट को लेकर प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।

ये भी पढे़ं- Pakur : डीसी-एसपी ने शहर का किया दौरा, बच्चों संग मनाई ईद, सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद… 

Ramgarh : ग्रामीणों को समझाते अधिकारी
Ramgarh : ग्रामीणों को समझाते अधिकारी

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 1990 के दशक में भूमि देने के बावजूद न तो उन्हें नौकरी दी गई और न ही मुआवजा का भुगतान किया गया। आरोप है कि कोलियरी प्रबंधन असली रैयतों को नजरअंदाज कर रहा है और केवल आश्वासन देकर मामले को टालता आ रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रबंधन की दोहरी नीति से वे आज भी हाशिये पर हैं।

ये भी पढे़ं- Sirmatoli flyover उद्घाटन पर भड़के बाबूलाल-आदिवासियों से धोखा, विकास की रफ्तार में रौंदी गई सरना आस्था… 

Ramgarh : प्रबंधन ने हर संभव समाधान का आश्वासन दिया

जानकारी मिलने पर सिरका परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने प्रबंधन के समक्ष स्पष्ट किया कि जब तक ठोस निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों की मांग पर अधिकारियों ने गांव का दौरा किया और हर संभव समाधान का आश्वासन दिया।

ये भी पढे़ं- Breaking : धोनी खेती कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं! सीएम हेमंत ने झारखंड के पहले मिल्क पाउडर प्लांट का किया उद्घाटन… 

फिलहाल कोलियरी में कामकाज ठप है और ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। मौके पर जगनारायण बेदिया, राजेश बेदिया, काशीनाथ बेदिया, अर्जुन बेदिया सहित बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं मौजूद रहीं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

रविकांत की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें—-

Deoghar : करंट लगने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दिया… 

Ranchi Crime : ‘लेवी दो वरना जान दो’, माओवादियों के नाम पर रंगदारी मांगते दो गिरफ्तार… 

Dhanbad Crime : धनबाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन खूंखार अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार… 

Sirmatoli flyover विवाद पर रामेश्वर उरांव का बड़ा बयान-मैं बाबूलाल की भाषा नहीं बोलूंगा, पर आदिवासी समाज की भावना आहत हुई है… 

Dhanbad Suicide : जुआ और कर्ज के बोझ तले दब गई जिंदगी: युवक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या… 

Jharkhand Politics : GSB गायब, घोटाला हाजिर: लोहरदगा की सड़क ने खोली हेमंत सरकार की पोल!-बाबूलाल का बड़ा हमला…

Bengaluru Stampede मामले में पहली गिरफ्तारी, विराट कोहली का ये खास करीबी एयरपोर्ट से गिरफ्तार… 

Palamu Crime : दो दर्जन हत्याओं का कुख्यात अपराधी पांकी से गिरफ्तार… 

Ranchi : देवरी मंदिर में वीआईपी दर्शन बना आम श्रद्धालुओं की परेशानी, लाइन में खड़े श्रद्धालु बेहोश… 

Ranchi Crime: पंडरा और जगन्नाथपुर में महिलाओं से Gold Chain Snatching,...

रांची के पंडरा और जगन्नाथपुर इलाके में महिलाओं से सोने की चेन छिनतई की दो घटनाएं सामने आईं। बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद...

JPSC Scam Update: सीआईडी की 18 ठिकानों पर बड़ी Raid, OMR...

झारखंड में JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी ने रांची समेत पांच जिलों के 18 ठिकानों पर छापेमारी की। OMR शीट, लैपटॉप, मोबाइल और...

Koderma Raid: आतंकी Content शेयर करने के आरोप में छह हिरासत...

कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र में पुलिस और जांच एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई। सोशल मीडिया पर कथित आतंकी सामग्री साझा करने के मामले में...