NALANDA में औंगारी धाम में सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ी भीड़, कोने कोने से जुटे हैं व्रती

नालंदा: सूर्योपासना का चार दिवसीय चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार की शाम में व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। भगवान सूर्यदेव को जल अर्पण करने नालंदा के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। द्वापरकालीन बड़गांव और औंगारी धाम में अपार भीड़ दिखी। यहां देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अनुष्ठान करने नहाय-खाय के दिन से ही पहुंचे हुए हैं। साक्षात देव सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने घर व समाज की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।

यह भी पढ़ें- PATNA की घाटों पर दिखी छठ की छटा, अस्ताचलगामी सूर्य को लोगों ने दिया अर्घ्य

सोमवार की अहले सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने बाद चार दिवसीय अनुष्ठान का पारण किया जाएगा। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास भी खत्म हो जाएगा। डीएम और एसपी ने घूम घूम कर विधि व्यवस्था और तैयारी का जायजा लिया। बडगांव की मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण के पौत्र राजा शाम्य को कुष्ठ रोग हो गया था। उन्होंने इसी बड़गांव तालाब में स्नान कर भगवान सूर्य की आराधना किए थे जिससे वो कुष्ठ रोग से मुक्त हो गए थे। तब से अब तक बिहार ही नहीं झारखंड, बंगाल, उड़ीसा, दिल्ली यूपी समेत अन्य जगहों से लोग यहां 4 दिनों तक प्रवास कर पूजा अर्चना करते हैं।

यह भी पढ़ें- JAMUI में राजनाथ सिंह- कहा ‘परिवार बढ़ाने के लिए नहीं देश को आगे बढ़ाने के लिए करते हैं राजनीति’

छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। किसी भी आपात से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम की व्यवस्था की गई है। दूर दराज से आने वाले व्रतियों की सुविधा के लिए पंडाल की व्यवस्था की गई है। जहां लोग आराम से रह सकते हैं। सीसीटीवी से इलाके में विशेष नजर बनाई जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NALANDA

NALANDA
NALANDA

Highlights

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img