बेगूसराय: बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूटपाट की। घटना बखरी थाना क्षेत्र के सलौना शकरपुरा पथ की जहां अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े 2 लाख 59 हजार रूपये, लैपटॉप और मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी मच गई वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पीड़ित राजीव कुमार ने बताया कि वह अपने घर से अनुमंडल चौक स्थित अपने सीएसपी जा रहे थे तभी सलौना शकरपुर पथ पर हाई स्कूल के समीप मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने उन्हें हथियार के बल पर रोक लिया। इसके बाद हथियार दिखा कर एक अपराधी ने उनके मोटरसाइकिल का चाभी निकाल लिया जबकि दो अन्य ने उनके पास से पैसे ले लिए।
इस दौरान अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग भी की और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर बखरी एसडीपीओ कुंदन कुमार और इंस्पेक्टर विकास कुमार राय मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Powergrid सारण और सिवान में लगाएगा एलईडी हाई मास्ट लाइट
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Begusarai Begusarai
Begusarai
Highlights


