CUJ के कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2025 में भाग लिया

Ranchi : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पांच वर्ष पूरे होने पर दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित एक दिवसीय भारतीय शिक्षा समागम -2025, राष्ट्रीय शिक्षा नीति से विकसित भारत में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) के कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने भाग लिया।

CUJ : देश भर से शिक्षा मंत्री, केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति और शिक्षाविदों ने भाग लिया

इस कार्यक्रम में देश भर से शिक्षा मंत्री, केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति और शिक्षाविदों ने भाग लिया। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड राज्य का पहला विश्वविद्यालय है जिसने प्रो. दास के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप कोर्स की सफल शुरुआत की है।

कुलपति ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल पांच वर्ष पूरे होने पर सीयूजे में भी तीन दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है जिसमें विद्यार्थियों को एनईपी (NEP-2020) के विषय में प्रोफेसरों और एनईपी सारथी ने जानकारी दी। साथ ही क्विज और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन करके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया है।

फोटो में:
प्रो. क्षिति भूषण दास, कुलपति, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय
प्रो. के एन सिंह, कुलपति, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय
प्रो. आनंद भालेराव, कुलपति, राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय
प्रो. ए रविंदर नाथ, कुलपति, कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...