साइबर अपराधियों ने मोतिहारी एसपी को भी नहीं बख्शा, किया ऐसा कि…

पूर्वी चंपारण: इन दिनों बिहार ही नहीं पूरा देश साइबर ठगी की समस्या से जूझ रहा है। हालांकि देश भर में एक तरफ जहां सरकार द्वारा साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूकता फैलाई जा रही है तो विभिन्न सरकारी जांच एजेंसियां साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है पूर्वी चंपारण से जहां साइबर अपराधियों ने जिले के एसपी का ही फेक फेसबुक प्रोफाइल बना लिया। साइबर ठग एसपी के नाम से बने फेक प्रोफाइल से फिर मेसेंजेर से मैसेज भेज रूपये की मांग भी कर रहा है।

मामला संज्ञान में आने के बाद जिले की साइबर थाना एक्टिव हो गयी है और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि एसपी स्वर्ण प्रभात के नाम से कई फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई गई हैं, जिनमें उनका असली फोटो लगाकर लोगों को ठगा जा रहा है। अपराधी खुद को एसपी बताकर लोगों से मैसेंजर पर संवाद स्थापित करते हैं और किसी न किसी बहाने से पैसों की डिमांड करते हैं।

यह भी पढ़ें – बाबासाहेब हमारे हमारी आत्मा में हैं, अपमान का सवाल ही नहीं, VIP प्रमुख ने बक्सर में…

डीएसपी परासर ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मेटा (फेसबुक की पैरेंट कंपनी) से संबंधित फर्जी आईडी की डिटेल्स मांगी गई हैं। जल्द ही इन फर्जी अकाउंट्स के संचालकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साइबर थाना ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि अगर उनके पास इस तरह के किसी फर्जी मैसेज की सूचना आती है, तो वे तुरंत साइबर थाना को इसकी जानकारी दें और किसी भी परिस्थिति में ऐसे संदेशों के झांसे में न आएं।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी अधिकारी इस तरह से पैसे की मांग नहीं करता। यह घटना न केवल पुलिस प्रशासन की छवि को धूमिल करने का प्रयास है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और गोपनीयता पर भी सीधा प्रहार है। साइबर सेल इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   नहीं थे शब्द तो ब्लॉक प्रिंटिंग बनी निधि की आवाज, मूक बधिरता को नहीं बनने दी कमजोरी…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img