DA Hike: केंद्र सरकार का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, इतना प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान

DA Hike: केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्र सरकार के अधीन आने वाले कर्मचारियों को तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि की अनुमति दे दी गई है। इससे इनके वेतन में वृद्धि होगी।

DA Hike: केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

दरअसल, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इसके साथ केंद्रीय कर्मचारियों के डीए 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा, जिससे इन कर्मचारियों को वेतन में वृद्धि होगी। पिछली बार डीए में वृद्धि जुलाई 2024 में हुई थी, जब इसे 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया गया था।

DA Hike: इसलिए बढ़ता है महंगाई भत्ता

महंगाई भत्ता (डीए) सरकारी कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से निपटने में मदद करने के लिए दिया जाने वाला भत्ता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जीवन-यापन की बढ़ती लागत के कारण वेतन अपना मूल्य न खो दे। जबकि मूल वेतन हर 10 साल में वेतन आयोग द्वारा निर्धारित किया जाता है। महंगाई के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए डीए को समय-समय पर समायोजित किया जाता है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img