Advertisement
Advertisement

दानापुर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

दानापुर (पटना) : दानापुर के फुलवारी शरीफ में पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार के साथ 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी फुलवारी शरीफ एएसपी मनीष कुमार सिन्हा ने दी.

मिनी गन फैक्ट्री: एएसपी ने किया ये खुलासा

एएसपी मनीष कुमार सिन्हा ने नौबतपुर के शेखपुरा में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए जानकारी दिया कि पुलिस ने छापेमारी कर हथियार बनाने की सामग्री के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें बाप, बेटे भी शामिल है. जो हथियार बनाने का काम करते थे. उन्होंने कहा कि बाप हथियार बनाता था और बेटा इस हथियार को सप्लाई करने में पूरी तरह से मदद करता था.

danapur1 22Scope News

हथियार बनाने की सामग्री बरामद

एएसपी मनीष कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि नौबतपुर के शेखपुरा में हथियार बनाए जा रहे हैं. नौबतपुर थानाध्यक्ष रफीकुर रहमान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और इस टीम ने शेखपुरा में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान हथियार बनाने की सामग्री बरामद किया, जिसमें कटर मशीन, रेती, छेनी, हथौड़ी समेत कई आपत्तिजनक सामान थे. जिससे हथियार बनाने का काम होता था.

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों में संजीत विश्वकर्मा, सोनू कुमार, राधेश्याम यादव उर्फ़ बीरु यादव और संजीत कुमार उर्फ़ नितीश उर्फ मंत्री शामिल है. फिलहाल पुलिस अभी पता लगाने में जुटी हुई है कि कहीं यह लोग नक्सलियों को भी तो हथियार सप्लाई नहीं किया करते थे. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: गौरव कुमार

Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...