सिमडेगा: लूटकांड का उद्भेदन, 6 लोग गिरफ्तार

मोबाइल, रुपए सहित कई सामान जब्त

सिमडेगा : कुरडेग पुलिस ने 4 जनवरी को हुए लूटकांड का उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह घटना 4 जनवरी को घटी. जब एक किसान दो बैल खरीदने जा रहे थे उसी समय अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.

लूटकांड: हथियार दिखाकर लूट की घटना को दिया अंजाम

पुलिस उपाधीक्षक पतरस बरवा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दो लोग सिकाजोर बाजार जा रहे थे, रास्ते में कसडेगा गांव के पास चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार दिखाकर मोबाइल एवं रुपए को लूट लिया और जंगल की ओर भाग गए. इसकी सूचना तत्काल कुरडेग पुलिस को दी गयी. जिसके बाद इस मामले में पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया.

arrest1 22Scope News

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से लूटा हुआ मोबाइल, 12,200 रुपए और घटना में प्रयोग किए गए तीन मोटरसाइकिल को जब्त किया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त में नसीमुद्दीन अंसारी उर्फ बाबू, सुमित धनवार उर्फ फुचि, मिलाप नायक, भुनेश्वर जयसवाल उर्फ भोलू, प्रकाश कुमार उर्फ़ बिंदु शामिल है.

लूटकांड: ये अधिकारी रहे मौजूद

उन्होंने बताया कि घटना में प्रयोग किए गए हथियार अभी तक बरामद नहीं हुए. इसके लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. मौके पर इंस्पेक्टर रवि प्रकाश, थाना प्रभारी मुन्ना रामाणी, सब इंस्पेक्टर अजीत प्रकाश, नरेश मरांडी एवं कुरडेग पुलिस बल शामिल रहे.

रिपोर्ट: विकास

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...