डीसी और एसएसपी ने पूजा पंडालों का बाइक से किया भ्रमण

रांची: जिले के डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने अष्टमी की रात खुद पूजा पंडालों का बाइक से भ्रमण किया। एसएसपी बाइक चलाते दिखे।

जबकि डीसी उनकी बाइक की पिछली सीट पर बैठे थे। उन्होंने शहर के पंडाल भ्रमण कर विधि व्यवस्था,ट्रैफिक सिस्टम,साफ सफाई समेत पूजा पंडालों को दिए गए निर्देशों का निरीक्षण किया।
दरअसल राजधानी रांची में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन होता है।जिसमे लाखों भक्त पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन को आते है।

ऐसे में पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए गए है।

इन व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही पूजा पंडाल के आस पास और पूरे शहर में विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे इसके लिए एक हजार से ज्यादा सुरक्षा बल लगाए गए है। सादे लिवाज में भी पुलिस जवान उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रख रहे है।ताकि शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न हो सके।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img