गोविंदपुर गांव स्थित बगीचे में बांस के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

भागलपुर : भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-मोहनपुर स्थित बगीचे में बांसबिट्टा झाड़ी में बांच के पेड़ में रस्सी से लटका एक युवक का शव मिला है। शव को देखने के लिए स्थानीय लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतक की मां ने बताया कि हम जिस घर में सोए थे वहीं से करीब 50 मीटर दूर स्थित घर में मेरा बेटा सोया था। सुबह जब हम जगे तो अपने बेटे को जगाने दूसरे घर पर गई थी तभी वहां मेरा बेटा नहीं था। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों के द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई। तभी पता चला कि मेरा बेटा बांस के पेड़ से गले में रस्सी का फंदा लगा लटका हुआ है।

आपको बता दें कि इसके बाद धीरे-धीरे स्थानीय लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा गया। तब तक मेरे बेटे की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों के द्वारा घटना की सूचना के पीरपैंती थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की प्रक्रिया में जुट गई है। मृतक की मां कुसमा देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर अंबिका यादव, पप्पू यादव, भोली यादव, उपेंद्र यादव उर्फ पेरू यादव, चंचल यादव उर्फ चिंचों यादव, प्रदीप यादव, शिवजी यादव और दिलीप सिंह पर बेटे के गले में रस्सी से फंदा लगाकर हत्या कर बास के पैरे में लटका देने का नामजद आरोपी बनाया है।

यह भी पढ़े : मानवाधिकार संगठन के प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

यह भी देखें :

विभूति सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!