मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला के चकिया स्थित विपश्यना केन्द्र के समीप पेड़ से लटकता एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान गोपालगंज जिला के रहने वाले पियूष रंजन के रुप में हुई है. वह केंद्र में तीन दिन पहले साधना के लिए आया था. घटना की सूचना पर चकिया पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है.
बता दें कि गोपालगंज का पियूष रंजन मानसिक तनाव में था. जिसका इलाज दिल्ली में चल रहा था. तीन दिनों पूर्व वह चकिया के विपश्यना केंद्र में साधना के लिए आया था और वह यहां रहकर साधना करता था. लेकिन गुरुवार की सुबह विपश्यना केंद्र के समीप अमरुद के पेड़ से उसका लटकता हुआ शव मिलने से हड़कम्प मच गया.
घटना की सूचना मिलने पर चकिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पेड़ से नीचे उतारा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. साथ हीं पुलिस ने मृतक पियूष रंजन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पियूष के परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है.
रिपोर्ट : ब्रजेश




