गोपालगंज में अपराधियों के हौसले बुलंद, व्यवसायी से मांगी जा रही रंगदारी

गोपालगंजः विजयपुर प्रखंड के मुशहरी बाजार में अपराधियों ने किराना व्यवसायी रामलखन शाह की दुकान पर फायरिंग करने के बाद 40 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है.

Gopal ganj 02 22Scope News

व्यवसायी राम लखन साह ने थाने में आवेदन देकर रक्षा की गुहार लगाई, घटना के बाद प्रशासन ने व्यवसायी को दो गार्ड मुहैया कराया है. लेकिन, इस पर भी अपराधियों के हौसले बुलंद है. व्यवसायी से लगातार फोन कर रंगदारी की मांग की जा रही है और रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है

प्रशासन के ढूलमुल रवैये से नाराज व्यवसायियों ने मुसहरी बाजार को बन्द रखा और प्रशासन से तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की.

व्यवसाई राम लखन शाह ने बताया कि 20 दिनों से लगातार फोन कर कर रंगदारी की मांग की जा रही है.लेकिन प्रशासन मात्र दो गार्ड देकर  जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहती है

रिपोर्टः आशुतोष तिवारी

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...