
Advertisment
Hazaribagh: केरेडारी प्रखंड के कंडाबेर में संचालित अवैध पुराने कोयला खदान से बड़ा अपडेट सामने आया है। 13 दिनों के बाद अवैध कोयला के खदान से 3 मजदूरों के शव निकाले गए हैं। खावा नदी में अचानक बाढ़ आने से कोयला खदान में तीनों मजदूर लापता हो गए थे।
Advertisment
Hazaribagh: 130 फीट गहराई से मिले शव
तीनों की खोजबीन के लिए तीन से चार दिनों तक एनडीआरएफ का रेस्क्यू चला था। हालांकि इसमें सफलता नहीं मिली। वहीं इसके समानांतर ग्रामीणों के द्वारा भी लगातार 13 दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। लगभग 130 फीट की गहराई से तीन मजदूरों के शव निकाले गए हैं।
Hazaribagh: पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
देर शाम खदान से तीनों शव निकाले गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग लाया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है।
शशांक शेखर की रिपोर्ट
Highlights
Advertisement




