Bokaro: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

बोकारो : रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है. मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है. घटना बालीडीह थाना क्षेत्र की है. बोकारो-रांची रेलखंड के पोल संख्या 404/8ए के पास से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है.

मौके पर पहुंची बालीडीह पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बालीडीह थाना के जमादार महेंद्र सिंह ने बताया कि शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा हुआ था. देखने से प्रतीत होता है कि किसी ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई हैं.

शव का नहीं हुआ शिनाख्त

उन्होंने कहा कि अभी तक शव का शिनाख्त नहीं हुआ है. पुलिस ने रेलवे ट्रैक से एक भगवा रंग का गमछा तथा शव के कुछ मीटर दूर से दो जोड़ी चप्पल बरामद किया है. बरामद चप्पलों में एक लेडीज चप्पल भी है. कयास लगाया जा रहा है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव को ट्रैक के किनारे फेंक दिया है. पुलिस फिलहाल कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Bokaro- कलयुगी गुरु के काले कारनामे

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...