रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका

260
रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका
रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका
Advertisment

Bokaro: जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के सिमलटांड गांव स्थित रेलवे ट्रैक के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव A-केविन के पास पोल संख्या 401/16 के पास से बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस और रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

Advertisment

आत्महत्या की आशंका :

शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के इलाकों में पहचान की कोशिश कर रही है। शव को अनुमंडल अस्पताल चास भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना स्थल से चप्पल के अलावा कुछ भी नहीं मिला। जिससे पुलिस को आत्महत्या की आशंका लग रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे शव देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या या किसी अन्य कारण की संभावना पर भी विचार कर रही है।

रिपोर्टः चुमन कुमार

Advertisement