भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

न्यूयॉर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी पर एक कार्यक्रम में हमला हुआ है.

बफेलो के पास चौटाउक्का में चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया है. हमले के बाद उन्हें

हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल ले जाया गया. सलमान रुश्दी को अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है.

सर्जरी के बाद उनकी एक आंख जा सकती है.

रश्दी के एजेंट Andrew Wylie ने बताया कि वह बोल नहीं पा रहे हैं.

सर्जरी के बाद सलमान रुश्दी खो सकते हैं अपनी एक आंख

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, सलमान रुश्दी सर्जरी के बाद अपनी एक आंख खो सकते हैं.

इसके अलावा उनके हाथ की नसें भी फट गईं.

हमलावर द्वारा किए गए चाकू से हमले में उनका लिवर भी डेमेज हो गया है.

न्यूयॉर्क के गवर्नर के बाद अब इस घटना पर पुलिस का भी बयान आया है.

संदिग्ध की हुई पहचान

न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध की पहचान न्यू जर्सी के 24 वर्षीय Hadi Matar के रूप में हुई है.

गर्दन और पेट में चाकू से हमले के बाद रुश्दी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. अभी उनका इलाज जारी है. पुलिस ने बताया कि चौटाउक्वा में जो घटना हुई, वह हमारे लगभग 150 साल के इतिहास में कभी नहीं हुई. हमारा काम अभी सलमान रुश्दी के परिवार के लिए एक संसाधन बने रहना है. हम इस हमले के उद्देश्य को समझने के लिए एफबीआई के साथ काम कर रहे हैं.

विवादित रहा है रुश्दी का जीवन

सलमान रुश्दी का जीवन काफी विवादित रहा है. साल 1989 से उन्हें जान से मारने की धमकी मिलती आ रही है. शुक्रवार की सुबह लेक्चर देने से पहले CHQ 2022 कार्यक्रम के लिए मंच पर जाते समय लेखक पर जानलेवा हमला किया गया. न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध ने, लेखक के लेक्चर से पहले मंच पर पहुंचकर उनका पर जानलेवा हमला किया.

लेखक को मिला था बुकर प्राइज

सलमान रुश्दी एक जाने-माने लेखक हैं. साल 1981 में उनकी एक किताब आई थी Midnight’s Children. उस किताब के जरिए आजादी के बाद भारत में तेजी से बदले हालात को खूबसूरती से बताया गया था. उस किताब के लिए सलमान को बुकर प्राइज से भी सम्मानित किया गया था.

लेकिन इस सफलता से सलमान खुश हो पाते, उससे पहले ही उनकी एक दूसरी किताब ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया. उस किताब का नाम था The Satanic Verses. ईरान में इस किताब का बिल्कुल भी स्वागत नहीं किया गया. वहां के मुस्लिम समाज ने आरोप लगा दिया कि ये किताब उनके धर्म का अपमान करती है. उस किताब के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि साल 1989 में ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी ने एक फतवा जारी किया, जिसमें रुश्दी की मौत का आह्वान किया गया था. यही नहीं फतवा में रुश्दी को मारने वाले को 3 मिलियन डॉलर से अधिक का इनाम देने की बात भी कही गई थी.

1998 में ईरान ने दी सफाई

विवाद को देखते हुए सलमान रुश्दी को कई सालों तक छिपकर रहना पड़ा. साल 1998 में ईरान ने साफ कर दिया कि वे सलमान रुश्दी की हत्या को बिल्कुल भी समर्थन नहीं देते हैं. उनकी तरफ से उस फतवे को भी कोई महत्व नहीं दिया गया. लेकिन ईरान का वो रुख भी एक समुदाय में सलमान के प्रति नफरत को कम नहीं कर सका. इसी वजह से साल 2012 में, एक अर्ध-आधिकारिक ईरानी धार्मिक फाउंडेशन ने रुश्दी के लिए इनाम को 2.8 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर 3.3 मिलियन डॉलर कर दिया. लेकिन तब खुद सलमान रुश्दी ने उन फतवों का या कह लीजिए कि उन धमकियों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी और वे कई कार्यक्रम में शिरकत करते रहे.

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img