Advertisment

यात्री शेड के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिली युवती का शव

औरंगाबाद : औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौगढ़ मोड़ के पास बने यात्री शेड से संदिग्ध अवस्था में एक युवती का शव बरामद किया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती का शव नौगढ़ मोड़ के पास बने यात्री शेड में पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति द्वारा हत्या कर इसका शव फेंक दिया गया है। मृतिका की उम्र लगभग 22 वर्ष आंकी जा रही है।

आपको बता दें कि आज सुबह जब युवती को यात्री शेड में लेटा हुआ लोगों ने देखा तो काफी देर तक उसे जगाने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं जागी। तब लोगों ने इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर सदर हॉस्पिटल भेज दिया है। मृतिका के पास से एक बैग भी बरामद किया गया है। हालांकि उस बैग में क्या था यह जानकारी पुलिस ने साझा नहीं किया है। मृतिका के शव सदर हॉस्पिटल पहुचने के उपरांत युवती की पहचान पहरमा ग्राम निवासी दिनेश यादव के 22 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में की गई है।

यह भी देखें :

औरंगाबाद हॉस्पिटल में पहचे परिजनों ने बताया कि नेहा औरंगाबाद में रह कर पढ़ाई करती थी। जिसकी शादी भी परिजनों के द्वारा रोहतास जिले में किसी गांव में तय किया गया था। इसी बीच यह घटना घट गई। हालांकि परिजन ने इसे आत्महत्या बता रहे हैं। वहीं औरंगाबाद पुलिस ने यह बताया कि इस बिंदु कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवती की मौत कैसे हुई है।

यह भी पढ़े : पुलिस ने नवविवाहित महिला का शव किया बरामद

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...