Imamganj विधानसभा सीट पर दीपा मांझी हुई आगे तो ये है अन्य सीटों की स्थिति

पटना: बिहार के चार विधानसभा सीटों पर उप चुनाव का रुझान सामने आने लगा है। रुझानों को देखते हुए सभी पार्टियों के उम्मीदवार के साथ ही उनके आलाकमान की भी धड़कनें तेज हो रही हैं। मतगणना के अनुसार इमामगंज विधानसभा सीट पर पांच राउंड की गिनती के बाद हम की दीपा मांझी राजद के रौशन मांझी को पछाड़ कर आगे हो गई हैं। वह 20653 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही हैं जबकि राजद के रौशन मांझी अब 20086 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हो गए हैं वहीं जन सुराज के जितेंद्र पासवान 15608 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

रामगढ विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की गिनती के बाद बसपा के सतीश यादव लगातार सबसे अधिक वोट 19584 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं तो दूसरे नंबर पर 16495 वोटों के साथ भाजपा के अशोक सिंह और 8935 वोटों के साथ राजद के अजीत सिंह जबकि जन सुराज के सुशील कुमार सिंह 1377 वोट के साथ सबसे पीछे चल रहे हैं।

बेलागंज विधानसभा सीट पर तीन राउंड की गिनती के बाद जदयू की मनोरमा देवी 18322 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही हैं। वहीं राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह को 13367 वोटों के साथ दूसरे नंबर और जन सुराज के मोहम्मद अमजद 4862 वोट के साथ चल रहे हैं।

तरारी विधानसभा सीट पर दो राउंड की गिनती के बाद भाजपा के विशाल प्रशांत 13592 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं जबकि भाकपा माले के राजू यादव 10956 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं और जन सुराज की किरण सिंह को 1041 वोट प्राप्त हुआ है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Lok Sabha By Election में नांदेड़ में भाजपा कांग्रेस में कांटे का टक्कर तो वायनाड में प्रियंका गांधी का ये है हाल…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Imamganj Imamganj Imamganj

Imamganj

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...