राहुल गांधी के बयान पर भड़के दीपक प्रकाश, कहा- ‘पूरे हिंदू समाज का किया अपमान’

रांची. लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान ‘हिंदू’ बयान को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी के बयानों की निंदा की है। अब झारखंड़ भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राहुल गांधी पर नेता विपक्ष की पद की गरिमा गिराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहली बार वह कोई जिम्मेदारी का पद संभाल रहे हैं, लेकिन उन्होंने बहुत गैर जिम्मेदार बयान दिया है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि हिंदुओ को गाली देना, नीचा दिखाना और हिन्दू देवी देवताओं को नकारना कांग्रेस के डीएनए में है। आज राहुल गांधी ने सदन में ने पूरे हिंदू समाज का अपमान किया है। यह कोई पहली घटना नही है जब इंडी गंठबंधन के नेता हिन्दू समाज के खिलाफ जहर उगला हो। 2010 में तत्कालीन गृहमंत्री पी चिदंबरम ने हिंदुओं को आतंकवादी कहा था। 2013 में तत्कालीन गृह मंत्री सुशील शिंदे ने फिर से हिंदुओं को आतंकवादी कहा। 2021 में राहुल गांधी ने खुद कहा था कि हिंदुत्ववादियों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए। आज राहुल गांधी ने पूरे हिंदू समाज को हिंसक और असत्यवादी कहा। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति झूठ फैला रहा है।

वहीं लोकसभा में राहुल के हिंदुओं पर दिये बयान पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का नेता एक बहुत ही जिम्मेदार पद है। राहुल जी ने पहली बार जिम्मेदारी ली है, लेकिन आज उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना बयान दिया है।

इससे पहले आज लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष गांधी ने लोकसभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उनकी हिंदुओं पर टिप्पणी से सदन में हंगामा खड़ा हो गया। राहुल ने कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे “केवल हिंसा, नफरत और झूठ के बारे में बात करते हैं।”

लोकसभा में राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी के भाषण को बीच में रोकते हुए कहा कि पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक बताना गंभीर मामला है। विपक्ष और सत्तारूढ़ एनडीए के सांसदों के बीच जुबानी जंग के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी से माफी की मांग की।

दरअसल, राहुल गांधी ने सदन में कहा, ‘अभयमुद्रा कांग्रेस का प्रतीक है…अभयमुद्रा निर्भयता का संकेत है, आश्वासन और सुरक्षा का संकेत है, जो भय को दूर करता है और हिंदू धर्म, इस्लाम, सिख धर्म, बौद्ध धर्म और अन्य भारतीय धर्मों में दैवीय सुरक्षा और आनंद प्रदान करता है… हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और डर खत्म करने की बात कही है…लेकिन, जो खुद को हिंदू कहते हैं, वे केवल हिंसा, नफरत, असत्य के बारे में बात करते हैं…आप हिंदू नहीं हैं।’

राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री कहते हैं कि (महात्मा) गांधी मर चुके हैं और गांधी को एक फिल्म द्वारा पुनर्जीवित किया गया था। क्या आप अज्ञानता को समझ सकते हैं?… एक और बात जो मैंने देखी वह यह है कि यह सिर्फ एक धर्म नहीं है जो साहस के बारे में बात करता है। सभी धर्म साहस के बारे में बात करते हैं।’

लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर पीएम मोदी की आपत्ति

वहीं हंगामे के बीच पीएम मोदी खड़े हुए और गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, ‘पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना बहुत गंभीर मामला है।’ वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए माफी की मांग की।

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...