पटना : कांग्रेस सांसद और सीडब्ल्यूसी सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अमेरिका के साथ व्यापार नीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अमेरिका ने भारत से आने वाले कपड़ों पर 18 फीसदी टैरिफ लगा दिया है, जबकि बांग्लादेश के कपड़ों पर जीरो फीसदी टैरिफ लागू किया गया है। https://22scope.com/political-uproar-in-bihar-due-to-patna-hc-notice-to-42-mlas-simultaneously/ पहले बांग्लादेश भारत से कपास खरीदकर कपड़ा बनाता था, लेकिन अब वह अमेरिका से कपास खरीदेगा और बदले में अमेरिका को बिना टैरिफ के टेक्सटाइल्स देगा।
इससे भारत के किसानों पर दोहरी मार पड़ेगी – सांसद दीपेंद्र हुड्डा
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इससे भारत के किसानों पर दोहरी मार पड़ेगी। पहली, कपास किसान अब बांग्लादेश को कपास नहीं बेच पाएंगे। दूसरी, देश के भीतर कपास की कीमतें गिरेंगी, जिससे किसानों को कम दाम मिलेगा। हुड्डा ने बिहार के किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मखाना किसानों को भी भारी नुकसान होगा। पहले अमेरिका भारत से मखाना 3.5 फीसदी टैरिफ पर मंगवाता था, लेकिन अब 18 फीसदी टैरिफ लगाए जाने से मखाना का निर्यात प्रभावित होगा। इसका सीधा असर बिहार के मखाना उत्पादक किसानों पर पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मक्का उत्पादन में बिहार देश के अग्रणी राज्यों में है, लेकिन मौजूदा व्यापार नीतियों से मक्का किसानों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

यह भी पढ़े : देसी ड्रिंक को मिला ग्लोबल पहचान, स्टार्टअप आईडिया ने दिलाया विदेशों में सम्मान…
Highlights


