झारखंड मे फिर हुआ हिरण का शिकार

रांची: जिले के तरहसी प्रखंड के सरइडीह जंगल के झरना छठ घाट पर शनिवार की देर शाम एक हिरण का शिकार करने के लिए उसे गोली मार दी गई. हिरण के पिछले भाग में दो गोली मारी गई. गोली लगते ही हिरण तड़पने लगा.

इस बीच चरवाहे महेश भुइयां की नजर उस पर पड़ी. उसने वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सुरेश यादव के साथ मिलकर हिरण को शिकारियों से बचाया और घर ले आए. बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई. सूचना के अलोक में वन विभाग के कर्मियों ने हिरण का रेस्क्यू किया. हिरण का इलाज शुरू कराया. हालांकि करीब एक घंटे बाद हिरण की मौत हो गई. रविवार की सुबह हिरण के शव का पोस्टमार्टम मनातू में किया गया. वन विभाग के कर्मी मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं. शिकारियों की तलाश की जा रही है.

मनातू वन क्षेत्र के प्रभारी वनपाल राकेश पांडेय ने जानकारी दी कि वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सुरेश यादव की सूचना पर मौके पर पहुंचे और जख्मी हिरण का रेस्क्यू किया. हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका. प्रभारी वनपाल ने बताया कि हिरण के पिछले हिस्से में दो गोली लगने के निशान मिले हैं.

हिरण नर था. उसकी उम्र लगभग 3 वर्ष के आस पास होगी. मनातू में उसका पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया गया है. रेस्क्यू में उनके साथ उनके साथ वनपाल जयप्रकाश रंजन, वनरक्षी अभय कुमार एवं चालक देवशरण महतो भी थे.

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...