Delhi Blast: दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट के बाद जांच में जुटी देश की बड़ी एजेंसियों ने अभी तक कई सारे राज से पर्दा उठाया है. वहीं अब एक और चौकाने वाली खबर निकल के सामने आई है. बताया जा रहा है कि जांच टीम के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी मुजम्मिल शकील गनई ने विस्फोटक तैयार करने के लिए आटा चक्की और इलेक्ट्रिकल मशीनों का इस्तेमाल किया था. वहीं जब इस मामले को जांच टीम ने खंगालना शुरू किया तो, जांच टीम को हरियाणा के फरीदाबाद में एक टैक्सी ड्राइवर के घर आटा चक्की और मशीनें बरामद हुई.
Delhi Blast: NIA टैक्सी ड्राइवर से कर रही है पूछताछ
NIA की टीम ने उस टैक्सी ड्राइवर को अपनी हिरासत में ले लिया है. NIA ड्राइवर को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान ड्राइवर ने बताया कि उसकी मुलाकात गनई से लगभग चार साल पहले हुई थी. वह चार साल पहले अपने बेटे का इलाज करने के लिए अल-फलाह मेडिकल कॉलेज गया था.
IND vs SA 2nd Test: शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से बाहर, ये घातक बल्लेबाज संभालेगा टीम की कमान
Delhi Blast: किराए के कमरे के अंदर आतंक का पूरा खेल
आपकी जानकारी के लिए बता दें, फरीदाबाद में किराए के कमरे में आतंक का पूरा प्लान तैयार हो रहा था. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के रहने वाला गनई फरीदाबाद में एक किराए का कमरा लिया था. जहां वह आटा चक्की के मदद से बम बनाने का काम करता था. आटा चक्की में वह यूरिया को बारीक पीसता था और फिर इलेक्ट्रिकल मशीन से उसे रिफाइन करके केमिकल तैयार करता था. वहीं आरोपी गनई ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया है कि वह लंबे समय से विस्फोटक तैयार कर रहा था. बता दें, गनई फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टर था.
Highlights


