औरंगाबाद : दिल्ली के राजेंद्र नगर कोचिंग में हुई घटना कोचिंग सेंटर्स पर सुरक्षा मानकों में हुई चूक की बात को एकबार फिर से सच साबित कर दिया है। औरंगाबाद के नबीनगर की बेटी तान्या की जान ले ली है। तान्या दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में संचालित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी और आईएएस प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उस भवन के बेसमेंट में अचानक पानी पानी जमा हो जाने की वजह से वहां मौजूद तान्या समेत दो अन्य छात्रों की मौत हो गई थी।
इधर, घटना के बाद उसके घर पर सन्नाटा पसर गया है। तान्या भाई ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से उन्हें तान्या के साथ हुए हादसे की सूचना मिली जिससे वे सकते में आ गए। परिजनों ने बताया कि तान्या पढ़ने में काफी तेज थी और उसने इस बार यूपीएससी में सफल होने का दावा भी किया था। मगर ईश्वर को ये मंजूर नहीं था। इधर, इसे लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिजन तान्या के शव का इंतजार कर रहे हैं।
मृतक तान्या के पिता विजय सोनी इंजीनियर के पद पर तेलंगाना में थे तैनात
दिल्ली राव कोचिंग सेंटर में पानी भर जाने से तीन छात्रा की मौत हो गाई थी, उसमें एक छात्रा तान्या औरंगाबाद जिला के नवीनगर की रहने वाली थी। जिसका पिता विजय सोनी तेलंगाना में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं और पूरी तरह से वह अपने परिवार के साथ तेलंगाना ही रहते थे। तन्या के मौत की खबर मिलते पूरे परिवार दिल्ली पहुंच गया है और वह तन्या के शव के साथ अपने पैतृक घर नवीनगर आ रहे हैं। यहा उनके परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
तान्या एक अव्वल छात्रा थी – भाभी
बताया जा रहा है कि जब तन्या के विषय में उनके भाभी से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि आज के 15 दिन पहले उनके बर्थडे के मौके पर बातचीत हुई थी। भाभी ने यह भी बताया कि तान्या एक अव्वल छात्रा थी और वह दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। तैयारी के दौरान ही राव कोचिंग सेंटर में वह क्लास करने गई थी। इसी दौरान लाइब्रेरी में किसी कारण पानी घुस गया जिसके कारण यह हादसा हो गया जिसमें मेरी ननद तान्या की मौत हो गई। वहीं उनके परिवार वालों ने कोचिंग सेंटर और दिल्ली सरकार की लापरवाही बताते हुए जांच की मांग की है।
यह भी पढ़े : शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, टेबल पर पैर रख नींद फरमाते दिखे प्रधानाध्यापक
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट
Highlights


