lady doctor archana sharma suicide case- भाजपा नेता हिरासत में, Medical protection act लागू करने की उठी मांग

522
Advertisment

अर्चना शर्मा आत्म हत्या मामले में भाजपा नेता हिरासत में

Ranchi-lady doctor archana sharma राजस्थान के दौसा में लेडी डॉक्टर अर्चना शर्मा (Dr. Archana Sharma) के खुदकुशी मामले – में पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक जितेन्द्र गोठवाल को हिरासत में लिया है.

Advertisment

पुलिस इस मामले में फिलहाल पूर्व भाजपा विधायक  (Former BJP MLA) से पूछताछ कर रही है.

बता  दें कि भाजपा नेता गोठवाल पर एक प्रसूता की मौते के बाद डॉ अर्चना शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करने का आरोप है.

जिससे आहत होकर अर्चना  शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी.

अर्चना शर्मा रांची की रहने वाली थी.

अर्चना शर्मा की मौत से रांची में आम जनों के साथ ही चिकित्सकों में भी काफी रोष है.

इस मामले में संलिप्त आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है.

रिम्स के चिकित्सकों ने Medical protection act लागू करने की मांग की

अब इस मामले में रिम्स रांची में डॉक्टरों ने विरोध प्रर्दशन किया है.

प्रदर्शन में शामिल चिकित्सकों ने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है.

उनका कहना था कि यदि यह एक्ट लागू हुआ होता तब अर्चना शर्मा को आत्महत्या करनी नहीं पड़ती.

उसकी जिंदगी बचाई जा सकती थी.

यह इसलिए भी जरुरी है कि भविष्य में किसी और अर्चना शर्मा को परिजनों के द्वारा मानसिक दवाब देने के कारण आत्म हत्या करने की नौबत नहीं आये.

अर्चना शर्मा आत्म हत्या मामले में चिकित्सकों का विरोध प्रर्दशन

रिपोर्ट- करिश्मा  

Advertisement