JPSC और JSSC की सभी नियुक्तियों में उम्र सीमा में पांच वर्ष की छूट की मांग

Jharkhand– उम्र सीमा में छूट की मांग-झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन और झारखण्ड यूथ एशोसिएशन की ओर से JPSC और JSSC की सभी नियुक्तियों में उम्र सीमा में पांच वर्ष की छूट की मांग गयी है. इन संगठनों का कहना है कि हेमंत सरकार बनने से दो वर्ष पहले 2018 से ही JPSC व JSSC के द्वारा कोई नियुक्ति नहीं हो पाई है. अगर एक दो परीक्षा हुई भी तो किसी कारणवश रद्द हो गई या लटक गयी. इसके कारण लगभग 05 लाख रिक्त पद पड़े हुए हैं. मानव संसाधन के अभाव में कार्य की गति मंथर है. योजनाएं बाधित हो रही है. कर्मचारी नदारद हैं. यही कारण है कि सरकारी कर्मी भी पिछले 45 दिनों से आन्दोलनरत हैं.

उम्र सीमा में छूट की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर कैंपेन

दूसरी और पिछले पांच साल से परीक्षा नहीं होने के कारण हजारों युवाओं की उम्र और नौकरी की उम्मीदें खत्म हो गई है. विशेषकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जो पांच लाख नौकरी, जेपीएससी में सुधार का वादा कर सत्ता में आयी है. लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी परिणाम के नाम पर शुन्य है. तीन साल में एक ठोस स्थानीय-नियोजन नीति नहीं बनायी जा सकी. एक साल खतियान आन्दोलन के बाद आनन-फानन में 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति का प्रारुप कैबिनेट द्वारा लाया गया. इसमें भी नौंवी अनुसूचि का पेंच है. लेकिन सरकार ढिंढोरा पिटने में लगी है.

झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन और झारखण्ड यूथ एशोसिएशन की ओर से

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आगामी परीक्षाओं में

5 साल की छूट के लिए बेरोजगार युवाओं से ट्वीट करने की अपील की गयी है.

जोहार फाइनल फाइटर, स्टडी विद स्मृति,

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो, गुलाम हुसैन, मनोज यादव ,उड़ान आईएएस अकैडमी,

एग्जाम हेल्पर,एग्जाम फाइटर की ओर से भी युवाओं के अपील की जा रही है.

Aurangabad में सड़क हादसे में राजद नेता की मौत

कानकटी लाश मिलने से हड़कंप, तहकीकात में जुटी पुलिस

Saffrn

Trending News

‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत जिलाधिकारियों के साथ हुई बैठक, पांडुलिपियों...

Patna: कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के अंतर्गत राज्य में पांडुलिपियों के संरक्षण, सर्वेक्षण एवं डिजिटलीकरण से संबंधित कार्यों...

कृषि क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी डेटा आधारित खेती:...

Patna: कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने गुरुवार को मीठापुर स्थित कृषि भवन में डिजिटल कृषि निदेशालय का उद्घाटन किया है। उनके द्वारा इस...

Radha Govind University में अर्थशास्त्र विभाग में वाद- विवाद प्रतियोगिता का...

Ramgarh: आज दिनांक 08.04.2026 को Radha Govind University के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आज अमेरिका - ईरान संघर्ष: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए खतरा या अवसर”...

बिहार के सीमावर्ती जिलों में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन, सुरक्षा और ‘वाइब्रेंट...

Bihar: बिहार के सीमावर्ती जिलों—पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, किशनगंज, सुपौल और अररिया—के जिला प्रशासनों द्वारा भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन और विकास कार्यों की...

झारखंड में अब शादी-श्राद्ध में नहीं होगी LPG सिलेंडर की...

Jharkhand: झारखंड में अब LPG गैस सिलेंडर को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अगर आपके घर में शादी है या श्राद्ध...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img