Radha Govind University में अर्थशास्त्र विभाग में वाद- विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Ramgarh: आज दिनांक 08.04.2026 को Radha Govind University के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आज अमेरिका – ईरान संघर्ष: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए खतरा या अवसर” विषय पर एक प्रभावशाली वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य के भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों पर अपने विचार तार्किक एवं संतुलित रूप में प्रस्तुत किए।

Radha Govind University – प्रतियोगिता के दौरान इस विषय पर हुई चर्चा

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अमेरिका–ईरान संघर्ष के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमतों में संभावित वृद्धि, महंगाई, व्यापार घाटा, विदेशी निवेश, विनिमय दर एवं आर्थिक विकास जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। एक पक्ष ने इस संघर्ष को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया, वहीं दूसरे पक्ष ने इसे भारत के लिए रणनीतिक अवसर के रूप में प्रस्तुत करते हुए नए व्यापारिक एवं कूटनीतिक संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष नीरज करमाली के मार्गदर्शन में किया गया तथा डा. प्रेम प्रकाश, डॉ. मनमीत कौर, डॉ. सूरज मिंज, डॉ. गोविंद कुमार रोहित ने निर्णायक मंडल  की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके तर्क, प्रस्तुति कौशल एवं विषय की समझ के आधार पर किया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह  ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में इस प्रकार के विषयों पर विमर्श अत्यंत आवश्यक है, जिससे विद्यार्थियों में अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के आर्थिक प्रभावों को समझने की क्षमता विकसित होती है।

सचिव प्रियंका कुमारी ने  कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं और उन्हें समसामयिक मुद्दों से जोड़ते हैं।

कुलपति ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की

कुलपति प्रो (डॉ.) रश्मि ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता ने छात्रों की तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता को प्रदर्शित किया है, जो विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। कुलसचिव प्रो (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करते हैं। वहीं, अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें व्यावहारिक विश्लेषण के लिए प्रेरित करना है।

मौके पर विश्वविद्यालय के वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार,विभाग के अन्य व्याख्यातगण एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Also Read : Radha Govind University के भूगोल विभाग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण का किया गया आयोजन, कुलाधिपति बी एन साह ने कहा….

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...