आदिवासी समाज का प्रदर्शन
गढ़वा : गढ़वा में नए रूप से बन रहा बहुउद्देश्यीय भवन टाउन हॉल के विरोध में आदिवासी समाज ने प्रदर्शन किया. बता दें कि पुराने टाउन हॉल का नाम नीलाम्बर पीताम्बर टाउन हॉल था. जिसे अब बहुउद्देश्यीय भवन का नामकरण किया गया है. जिसको लेकर आदिवासी समाज में काफी आक्रोश देखने को मिला. गढ़वा समाहरणालय के सामने आदिवासी समाज ने धरना प्रदर्शन किया और पुराने नीलाम्बर पीताम्बर नाम को वापस लेने की मांग की. विरोध कर रहे लोगों ने मिथिलेश ठाकुर के खिलाफ कई नारे लगाए गए. आदिवासी समाज ने कहा कि शहीद नीलाम्बर पीताम्बर का अपमान किया जा रहा है जिसे अब बर्दास्त नही किया जाएगा.
रिपोर्ट : सुजीत धर दुबे
बिहार में हैं तो हो जाईये सावधान ! आपकी गाड़ी हो सकती है नीलाम
Highlights


















