हथियार की नोंक पर लेवी मांगी, जान से मारने की धमकी

हजारीबागः हजारीबाग के गिद्दी थाना अन्तर्गत इलाके में लेवी मांगने और जान से मारने की धमकी दी गई। यह ताजा मामला गिद्दी-ए कोलियरी से कोल ट्रांसपोर्टिंग कर रहे जय अम्बे रोडलाईन्स प्राईवेट लिमिटेड नामक कोल ट्रांसपोर्ट कम्पनी से अपराधियों ने लेवी मांगी है।

जानकारी के मुताबिक बीते दिन 3-4 की संख्या में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा लोडिंग प्वाईंट पर आकर रंगदारी की मांग करते हुए जान से मार देने की धमकी दिया गया और फिर ट्रांसपोर्टिंग का काम बन्द करने का धमकी दिया।

लेवी वसूली 2 22Scope News

3-4 की संख्या में आए थे अपराधी

इस संबंध में ट्रांसपोर्ट कम्पनी के इंचार्ज प्रदीप नारायण के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर 3-4 अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध गिद्दी थाना में मामला दर्ज कराया गया था। वहीं हजारीबाग पुलिस के अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज में कैद अपराधकर्मियों के चेहरे को लोगों को दिखाते हुए उनका पहचान करने का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें-16 जनवरी को JSSC कार्यालय का घेराव करेंगे अभ्यर्थी 

इसी दौरान ट्रांसपोर्ट कम्पनी के इंचार्ज को 8 जनवरी 2024 की रात्रि में फिर से कुख्यात अपराधकर्मी बिकास तिवारी के नाम पर मोबाईल फोन पर धमकी देते हुए जान से मार देने की बात कही गई। इस घटना के बाद हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तथा विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

अपराधी को उसके घर से किया गया गिरफ्तार

जिसके बाद फोन पर धमकी देने वाले तथा सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे अपराधकर्मी रौनक कुमार राम को उसके घर से गिरफ्तार किया गया और धमकी देने में प्रयुक्त मोबाईल फोन को भी बरामद कर जप्त किया गया।

गिरफ्तार अपराधकर्मी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में इस घटना में अपनी संलिप्तता के साथ-साथ 5 जनवरी 2024 को ही रात्रि में चरही थाना अन्तर्गत तापिन कोलियरी में आधुनिक पावर प्लांट कम्पनी के कांटाघर में गोली चलाने की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। साथ ही इस घटना में शामिल अपने अन्य साथी अपराधकर्मियों का भी नाम पता बताया है।

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img