पटना : बजट सत्र को लेकर बिहार विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही चल रही है। वहीं पटना के गर्दनीबाग में बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ का 13 सूत्री मांगों को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। रसोइया दीदीयों ने कहा कि 1600 रुपया में क्या होगा। हमलोग मांग करते है कि 10 हजार रुपया वेतन किया जाए।
उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो जिसको बिहार के गद्दी पर आज बैठाए हैं उसको उतारना भी हमलोग जानते हैं। बिहार सरकार के खिलाफ रसोइया दीदी खूब भड़की। सीएम नीतीश कुमार रसोइया के लिए कोई काम नहीं किए हैं। अगर नीतीश कुमार हमलोग का बात नहीं सुनेंगे तो हमलोग वोट नहीं देंगे।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट







