उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताई एनडीए की उपलब्धियां, बिचौलिए से सचेत रहने की दी सलाह

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताई एनडीए की उपलब्धियां, बिचौलिए से सचेत रहने की दी सलाह

बेतिया : सभा को संबोधित करते हुए उत्तरप्रदेश के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों से भाजपा के लिए वोट मांग। जय श्री राम के नारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। आपके कमल पर बटन दबाने से हीं देश में भव्य श्री राम मंदिर बना। धारा.370 हटा,पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब दिया गया , वरना ये आतंकी कश्मीर से बिहार में आ गए रहते। लालू प्रसाद और राहुल गांधी को कहा ये लोग जगह-जगह आतंकवादी तैयार कर दिए रहते।आज भारत की पूरे विश्व में जय-जयकार है।आतंकवाद अंतिम सांसें ले रहा है। नक्सलवाद मिटने के कगार पर है।

DIARCH Group 22Scope News

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इशारे में बरगलाने का लगाया आरोप

कुछ लोग ये भ्रम फैला रहे हैं कि जीविका दीदियों के खाते में दिए गए दस हजार रुपए वापस ले लिए जाएंगे। तो सुन लो तेजस्वी यादव ये तुम लोग हो जो लोगों को नौकरी के नाम पर उनकी जमीनें ले लिए हो।यहां मोदी जी किसानों के खाते में सीधे पैसा डालते है,घर बनाने के लिए पैसा खाते में डालते हैं।वो पैसे वापस नहीं लेते हैं।पहले जब अपलोगो को सरकारें होती थी तब केंद्र से भेजे गए एक रुपए में पचासी पैसे तुम्हारे दलाल खा जाते थे।

cdc 22Scope News

सरकारी नौकरी के सवाल पर पूछा सवाल

तेजस्वी यादव द्वारा हर घर में सरकारी नौकरी देने के वादे पर लोगों से हाथ उठवाकर पूछा क्या ये संभव है लोगों ने जवाब दिया नहीं ये संभव नहीं है।तेजस्वी यादव से पूछा इसके लिए ये तो बता दो 12 लाख करोड़ रुपए कहा से लाओगे।

dyc 1 22Scope News

उपमुख्यमंत्री ने बिचौलिए से सचेत रहने की दी सलाह

लोगों से कहा कि लक्ष्मीजी कमल के फूल पर आती हैं ना कि लालटेन और पंजे पर। आपलोग अपने प्रत्याशी के जगह पर नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी को देखिए।कई बिचौलिए आपके पास आयेंगे और कहेंगे कि में आपके जाति से हूं आप मुझे वोट दीजिए।ये सब अपलोगों को भाजपा के हराने के लिए इस तरह का प्रोपगेंडा करेंगे।

वीडियो देखे —

ये भी पढ़े :    PM मोदी का आज पटना में रोड शो, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...