खगड़िया : बिहार की उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी खगड़िया के समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बाढ राहत कार्य को लेकर आयोजित बैठक में शामिल हुई। इस बैठक में उप-मुख्यमंत्री के अलावे स्थानीय विधायक और खगड़िया जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में खगड़िया में आये बाढ और जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे बाढ राहत कार्य की समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री रेणू कुमारी ने बताया की जिले में बाढ प्रभावित इलाके के लोगो को राहत सम्राग्री के साथ साथ जीआर की राशि भी दी जा रही है, और बाढ पीड़ितों की जो शिकायत है उसे भी दूर किया जा रहा है।
रिपोर्ट : विक्रम उपाध्याय


















