Khadi Mall में खरीददारी के लिए पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, कहा….

पटना: राजधानी पटना के खादी मॉल में खादी सेवा पखवाड़ा चल रहा है। खादी को बढ़ावा देने के लिए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी खरीददारी करने के लिए खादी मॉल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खादी मॉल में खरीददारी की और पत्रकारों से बात भी की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। राज्य से नक्लसियों का सफाया कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आगामी सात अक्टूबर को गृह मंत्री ने नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक बुलाई है। बिहार में नक्सल का सफाया कर दिया गया है। अब जो कुछ भी नक्सली बचे हैं जो कि अवैध वसूली की कोशिश करते हैं या फिर वसूली कर रहे हैं उन्हें भी आइडेंटिफाई किया जा रहा है और उनके खिलाफ एसटीएफ और सुरक्षाबल कार्रवाई कर रही है।

कुछ लोग राज्य में अफीम की खेती करते थे, उनके ऊपर भी कार्रवाई की गई। गृह मंत्री अमित शाह ने देश को नक्सल मुक्त करने का प्रण लिया है और इसमें बिहार सरकार भी उनका हर स्तर पर मदद कर रही है। वहीं सीतामढ़ी के एक दुर्गा पूजा पंडाल में भाजपा विधायक के द्वारा रामायण और तलवार वितरण पर सम्राट चौधरी ने कहा कि यह कोई प्रथा नहीं है लेकिन हो सकता है कि स्थानीय स्तर पर इसकी मांग हुई हो।

वहीं स्मार्ट मीटर के विरोध के मामले में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर एक स्पष्ट मीटर है जिससे लोगों को फायदा पहुंच रहा है। अगर किसी को कोई दिक्क्त है तो वे तुरंत शिकायत दर्ज कराएं उनका निदान किया जाएगा। जिन्हे लगता है कि उनके घरों में स्मार्ट मीटर की वजह से अधिक बिजली बिल आ रहा है तो वे इसकी जांच करवा सकते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Congress प्रदेश अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Khadi Mall Khadi Mall Khadi Mall Khadi Mall Khadi Mall

Khadi Mall

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...