टाना भगत विकास प्राधिकार की कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने की अध्यक्षता

गुमला: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आज टाना भगत विकास प्राधिकार की कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में टाना भगत समुदाय के लिए प्राप्त सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई. समाहरणालय सभाकक्ष में हुए बैठक में टाना भगत समुदाय के विकास के लिए कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान अपर समाहर्ता ने उपायुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक जिले के टाना भगत समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक लगभग 250 से अधिक टाना भगत समुदाय को जोड़ा जा चुका है.

 कई सरकारी योजना के तहत दिया गया प्रशिक्षण

वहीं कौशल विकास के क्षेत्र में भी टाना भगत समुदाय के परिवार के बच्चों को कल्याण गुरुकुल से ट्रेनिंग देकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही 200 टाना भगत समुदाय के किसानों को सिंचाई के लिए पंप सेट का वितकण किया गया है. इसके आलवा किसानों को अदरक, मशरुम, मिर्च, ओल, सरसो सहित कई फसलों की खेती की ट्रेनिंग भी कर्रवाई गई है. वहीं टाना भगत सामुदाय के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है. जिले के लगभग 360 से अधिक टाना भगतों के परिवार को पेंशन आदि योजना से जोड़ा गया है.

टाना भगत सुमदाय को सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश

बैठक के दौरान टाना भगत समुदाय के लोगों ने अपने पक्षों को उपायुक्त के समक्ष रखा और बताया कि अब तक मिल रहे योजनाओं से उनके आर्थिक स्थिति में सुधार आया है. इस दौरान उन्होंने उपायुक्त से अन्य सहायता की भी मांग की.
उपायुक्त ने समुदाय के लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजना जैसे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, बीमा योजना आदि से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की सलाह दी. अधिकारियों को उपायुक्त ने शत प्रतिशत टाना भगत समुदाय के लोगों को केसीसी से अच्छादित करने का निर्देश दिया. वहीं सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने अपने विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के विषय में टाना भगत समुदाय को लोगों को जागरूक करने को बात कही. जिसके लिए पैंपलेट भी छपवाने को कहा.

बैठक में उपविकास आयुक्त, जिला कृषी पदाधिकारी, सिविल सर्जन, हाॅर्टीकल्चर पदाधिकारी, सभी प्रखंड़ों के प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी, अपर समाहर्ता, सहायक समाहर्ता सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.

रिपोर्टः अमित राज

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...