जिले में 10 अगस्त को होगा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम, सभी पंचायतों में होगा आयोजन, उपायुक्त ने दी जानकारी

पाकुड़ः जिले में 10 अगस्त को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी पंचायतों में होगा. उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे किया जाएगा. इस कार्यक्रम में पांच तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे‌. जिसमें शिलाफल्कम (स्मारक पटिका) का निर्माण, पंच शपथ एवं सेल्फी, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन, ध्वजारोहण और राष्ट्रगान जैसे कार्यक्रम शामिल है.

सभी पंचायत के वीरों को किया जाएगा सम्मानित

उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी पंचायत के वीरों को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही अमृत सरोवर के चारों ओर 75 स्वदेशी वृक्षारोपण किया जाएगा. अमृत वाटिका में वीर शहीदों की याद में एक शिलाफल्कम (स्मारक पटिका) का निर्माण. जिसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के तहत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले के सभी पंचायतों से मिट्टी इकट्ठा करना है. संग्रहित मिट्टी को कलश में भरकर कर्तव्य पथ, नई दिल्ली ले जाया जाएगा, जहां देश भर की मिट्टी को एकत्र कर 30 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...